Janjgir Big News : अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत 3 लोगों की मौत, तीनों मामले में मर्ग कायम कर पुलिस कर रही जांच, …जानिए कहां-कहां हुई घटना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर और नैला उपथाना क्षेत्र में 3 अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई. जांजगीर के वार्ड 14 की महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं करमंदी गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई और नैला में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है. तीनों मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

पुलिस के मुताबिक, जांजगीर के वार्ड 14 में खेमिन बाई, घर में अकेली रहती थी. उसने पानी भरने के बाद बोर को बंद किया तो करंट की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई. इसी तरह करमंदी गांव में तालाब में डूबने से युवक दिलहरण बिंझवार की मौत हो गई, वहीं नैला में ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हुई है और उसकी पहचान नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!