Janjgir News : जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित, इन मुद्दों और समस्याओं पर हुई चर्चा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चांपा. जिला पंचायत-सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया सहित समिति के सभापति एवं सदस्य श्रीमती प्रियंका सिंह क्षत्री, श्रीमती प्रमिला साहू, महादेव नेताम, श्रीमती बबीता रात्रे, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, सुश्री आशा साव, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, उप संचालक अभिमन्यु साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

 



बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में उद्योगों से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या सामने आ रही है. इस संबंध में समिति ने निर्णय लिया कि उद्योग एवं पर्यावरण से संबंधित जनसुनवाई बैठकों की सूचना जिला पंचायत सदस्यों को भी अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि वे भी आमजन के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति की भी समीक्षा की गई. सदस्यों ने कहा कि राशन दुकानों का खुलने और बंद होने का समय निर्धारित होना चाहिए, जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो जिले में किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता पर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि किसानों को खेती-किसानी के लिए खाद बीज की कमी महसूस न हो, इसके लिए सभी व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जानी चाहिए. बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके, इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति अनिवार्य की जाए आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियमित रूप से उपस्थित रहें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए और अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए. बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. सदस्यों ने कहा कि सभी निर्माण कार्य समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाने चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

बैठक में यह निर्देश दिए गए कि हैंडपंपों की मरम्मत एवं पेयजल योजनाओं का रखरखाव नियमित रूप से किया जाए, ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े. सदस्यों ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों की सिंचाई के लिए नहरों से समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए. इसके अलावा जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति बैठक में विभागीय बजट एवं अधिकारियों कर्मचारियों की जानकारी ली गई. इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में समय पर उपस्थित रहें और जो अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!