JanjgirChampa Big Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में 3 आरोपी की फिर हुई गिरफ्तारी, 9 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने म्यूल अकाउंट के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपियों ने शिवरीनारायण के एक्सिस बैंक में अकाउंट खुलवाकर 31 लाख 49 हजार की धोखाधड़ी की है. आरोपी वंश देवांगन बिर्रा, बलराम श्रीवास किकिरदा और राहुल साहू पेंड्री गांव के निवासी हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, समन्वय पोर्टल से पुलिस को पता चला कि बैंक खाता का उपयोग कर ऑनलाइन ठगी की राशि 31 लाख 49 हजार का लेन-देन किया गया है. इस पर शिवरीनारायण पुलिस सक्रिय हुई और जांच के बाद 3 आरोपी वंश देवांगन, बलराम श्रीवास, राहुल साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

आपको बता दें, शिवरीनारायण थाना में 16 म्यूल अकाउंट को लेकर एफआईआर हुई है और इससे पहले 9 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस तरह अब तक 12 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में पुलिस की जांच जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!