JanjgirChampa Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के मामले में 2 आरोपी की गिरफ्तारी, आरोपियों में 1 नाबालिग, नाबालिग लड़के पर किया था हमला, सारागांव थाना क्षेत्र का मामला, …इस वजह से हुआ था हमला

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 1 नाबालिग है. मामले में पुलिस द्वारा अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है.



अफरीद गांव के नाबालिग लड़के पर शुक्रवार को चाकू से हमला किया गया था और 4-5 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था. घायल लड़के को इलाज के ये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. फिर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Mungeli ACB Action : अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज के रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, बिलासपुर की टीम द्वारा 2 साल में किया गया 45 ट्रैप, घूसखोरों में हड़कम्प, ACB ने लोगों से ये कहा... डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, स्कूल में किसी बात को लेकर छात्रों के 2 गुट में झगड़ा हुआ था. फिर बाद में फिर विवाद हुआ था और एक गुट के लड़कों ने अन्य लड़कों को भी बुला लिया था. यहां मारपीट हो रही थी. इस दौरान एक लड़के ने नाबालिग लड़के पर चाकू से हमला कर दिया था. हमले के बाद घायल लड़का लहूलुहान हो गया था, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती किया गया था. अब उसे बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनमें 1 आरोपी नाबालिग है. मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगर पालिका सक्ती हुआ सम्मानित, डिप्टी सीएम अरुण साव ने अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल व सीएमओ प्रहलाद पांडेय को किया सम्मानित, नगरवासियों में हर्ष का माहौल

error: Content is protected !!