Korba Lady Alert : महिलाओं ने शराब की अवैध बिक्री बंद कराने के लिए कमर कसी, महिलाओं ने बड़ी संख्या में रैली निकालकर गांव में मुनादी की…

कोरबा. पाली विकासखण्ड के केराझरिया गांव की महिलाओं ने शराब की अवैध बिक्री बंद कराने के लिए कमर कस ली है. महिलाओं ने बड़ी संख्या में रैली के माध्यम से गांव में शराब की अवैध बिक्री बंद करने को लेकर मुनादी की है.

 



दरअसल, महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब का निर्माण और बिक्री बढ़ गई है, जिसके कारण गांव में माहौल बिगड़ता जा रहा है. बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है और बच्चे भी शराब पीना सिख रहे हैं. इसके अलावा घर में झगड़ा के कारण महिलाओं को भी दिक्कतें होती हैं. गांव की इस बड़ी समस्या को देखते हुए महिलाएं एकत्र होकर शराब की अवैध बिक्री को बंद करने को लेकर मुनादी करते हुए नजर आई. यहां ग्रामीणों ने भी महिलाओं की पहल को सराहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!