Korba Protest : व्यवसायियों का अनोखा प्रदर्शन, सड़क के गड्ढों के पानी से स्नान किया, बदहाल सड़क को जताया विरोध, प्रशासन को जगाया…

कोरबा. कुसमुण्डा मार्ग पर ईमलीछापर के पास व्यापारी संघ के लोगों ने सांकेतिक रूप से अनोखा प्रदर्शन किया और सड़क पर भरे पानी से स्नान किया है. इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन की नाकामी सामने आ गई है.

 



दरअसल, काफी लंबे समय से कुसमुण्डा से कोरबा मार्ग की सड़क का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है. इधर, बारिश की वजह से सड़क की स्थिति और खराब हो चुकी है. इस कारण से कुसमुण्डा के व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

व्यवसायियों ने सांकेतिक रूप से प्रदर्शन करते हुए सड़क में भरे बारिश के पानी से स्नान किया है और प्रशासन से सड़क को नहर घोषित करने की मांग की.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!