Korba News : शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ महिलाएं लामबंद, बोतली गांव से भी महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची

कोरबा. जिले में लगातार शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ महिलाएं लामबंद हो रही हैं. पिछले 15 दिनों से जिले के अलग-अलग गांव से अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंच रही हैं. आज करतला थाना क्षेत्र के बोतली गांव से भी महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंची और अपने गांव में बन रही अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत करते कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है.

 



महिलाओं का कहना है कि गांव में बिक रही अवैध कच्ची महुआ शराब से पूरे गांव का माहौल बिगड़ रहा है. बच्चे पढ़ाई में ध्यान न देकर नशे में रहते हैं, जिसकी वजह से उनका आने वाला भविष्य बिगड़ रहा है. गांव के पुरुष वर्ग शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं जिससे महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

गौरतलब है कि दो-तीन साल पहले जिले के तत्कालीन एसपी कि पहल पर जिले के गांवों में महिलाओं द्वारा एक महिला समिति बनाया गया था, जो शाम होते ही गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने वालों सहित पीने वालों पर भी कार्रवाई करती थी और उसका साथ पुलिस भी देती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे अवैध शराब बनाने वाले का मनोबल बढ़ा है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!