Sakti Arrest : मालखरौदा पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी, जुआ एक्ट के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों से 55 लीटर महुआ शराब, तलवार, 2 चाकू और 2 बाइक को किया जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने आर्म्स एक्ट, आबकारी और जुआ एक्ट में अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आबकारी मामले में 2 आरोपी से 55 लीटर महुआ शराब, आर्म्स एक्ट के तहत 3 आरोपियों से तलवार, 2 चाकू और एक बाइक को जब्त किया है. वहीं जुआ खेलने वाले 2 जुआरियों से 71 सौ 40 रुपये और बाइक को जब्त किया है.

 



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि महुआ शराब की बिक्री की जा रही. इस पर पुलिस ने आरोपी सगपति लहरे, रोहन भारती के कब्जे से 55 लीटर महुआ शराब को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने तलवार लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले 3 आरोपी ओमप्रकाश महंत, देव साहू, मुकेश चौहान को गिरफ्तार किया है. तीनों गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ जिले के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

पुलिस ने जुआ खेलते 2 जुआरी ईश्वर खांडे, श्याम कर्ष के कब्जे से 71 सौ 40 रुपये और बाइक को जब्त करके दोनों जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!