Pamgarh Big News : कोसीर, ढाबाडीह गांव में लीलागर नदी पर बने एनीकट से बहा युवक, 7 घंटे बाद भी पता नहीं चला, SDRF, DDRF की टीम करती रही रेस्क्यू, युवक की हुई पहचान

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ क्षेत्र के कोसीर, ढाबाडीह गांव में लीलागर नदी पर बने एनीकट से युवक सायकल से पार कर रहा था. इस दौरान युवक बह गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और SDRF, DDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया था. एनीकट में बहे युवक की पहचान धनगांव निवासी परस कुर्रे के रूप में हुई है, लेकिन 7 घण्टे बाद भी उसका पता नहीं चला है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साइकिल से युवक एनीकट से पार कर रहा था, तभी वह बह गया. साइकिल वहां अटक गई. मौके से साइकिल और चप्पल मिली है. अभी एनीकट से बहे युवक का 7 घण्टे बाद भी पता नहीं चला है. घटना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस भी तैनात रही. कल 26 अगस्त को सुबह से फिर रेस्क्यू शुरू किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल...

error: Content is protected !!