Akaltara FIR : किरारी गांव में बेटे ने मां के साथ मारपीट की, केस दर्ज, पहले भी 2 से 3 बार कर चुका है मारपीट, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के किरारी गांव में आरोपी बेटे राजू साहू ने अपनी मां सावित्री बाई के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले बेटे राजू साहू के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, किरारी गांव की महिला सावित्री बाई ने बताया कि उसका बेटा राजू साहू शराब पीने का आदी है. वह अपने पति के साथ अलग रहती है. वह अपने घर में थी, उसी समय उसका बेटा राजू साहू गाली-गलौज कर रहा था,

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

जिसे गाली-गलौज करने से मना किये तो जान से मारने की धमकी देकर डंडे से मारपीट किया. पहले भी 2 से 3 बार मारपीट कर चुका है. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले बेटे राजू साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!