Sheorinarayan News : स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पंचायत शिवरीनारायण को प्रदेश में मिला 6वां स्थान, स्वच्छता संगम समारोह में CM और उपमुख्यमंत्री ने नपं अध्यक्ष और पार्षद को किया सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं गार्बेज फ्री सिटी रैंकिंग में नगर पंचायत शिवरीनारायण ने परचम लहराया है. पूरे देश में 32वां स्थान, छत्तीसगढ़ राज्य में 6 वां स्थान और जांजगीर-चाम्पा जिले में पहला स्थान मिला है. छोटे शहरों की श्रेणी में 12 हजार 5 सौ अंको में से 9 हजार 965 अंक हासिल किया है. बिलासपुर के बहतराई इनडोर स्टेडियम में आयोजित स्वच्छता संगम समारोह 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत और पार्षद अंकुर गोयल को सम्मानित किया गया है. इस मौके पर शिवरीनारायण उपअभियंता विजेंद्र गुप्ता, पार्षद डॉ. धर्मेंद्र दास, पार्षद प्रतिनिधि ललित कश्यप, वीरेंद्र सोनी साथी अन्य लोग शामिल हुए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष राहुल थवाईत ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर पंचायत शिवरीनारायण को थ्री स्टार रैंकिंग आने पर आज यहां CM और उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मान से पुरुस्कृत किया गया है. यह पुरुस्कार नगर पंचायत के सभी कर्मचारी, प्लेसमेंट कर्मचारियों, स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमांडो के दिन रात मेहनत की वजह से यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!