JanjgirChampa Breaking News : शराब पीने से 2 युवकों की मौत का मामला, बदले की आग ने ली 2 युवकों की जान, आरोपी 2 युवक हिरासत में, …इस वजह से शराब में जहर मिलाया और हत्या की साजिश रची… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने से 2 युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी 2 युवकों को हिरासत में ले लिया है. बदले की आग में इन दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और शराब में जहर मिलाया था. 6 सितम्बर को उपसरपंच महेंद्र बघेल की हत्या से ये दोनों आरोपी आहत थे और बदले की भावना से इन आरोपियों ने शराब में जहर मिलाकर हत्या करने की प्लानिंग बनाई, लेकिन गुनाह छिपता नहीं और दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

 



दरअसल, 15 सितम्बर को करही गांव के 2 युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप की शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ गई थी और सारंगढ़ अस्पताल में दोनों की मौत हो गई थी. शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिलाने की बात सामने आई थी. ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते बिर्रा के चौक पर चक्काजाम भी किया था. पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे. फिर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू भी बिर्रा थाना पहुंचे थे. यहां भी हंगामा हुआ था. इधर, संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी और एसपी विजय पांडेय ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार के नेतृत्व में 9 सदस्यीय जांच टीम गठित थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इस दौरान पुलिस को बड़ा लीड मिला, फिर शराब पीने से 2 लोगों की मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है और 2 आरोपी ने शराब में जहर मिलाया. हत्या की साजिश में आरोपी कामयाब हुए, लेकिन वे अपने गुनाह को छिपा नहीं सके और पुलिस ने 2 आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी का उपसरपंच महेंद्र बघेल से जुड़ाव था और उपसरपंच की हत्या से आहत थे. इसी के बाद दोनों आरोपी ने शराब में जहर मिलाकर मौत के घाट उतारने की प्लानिंग की और बदले की आग में वारदात को अंजाम भी दे दिया, लेकिन इस गुनाह ने दोनों आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!