JanjgirChampa Big Update : उपसरपंच की लापता होने का मामला, सरपंच पति समेत 9 लोगों को बिर्रा पुलिस ने हिरासत में लिया, महानदी में उपसरपंच की खोजबीन जारी, ड्रोन की भी ली जा रही मदद… ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव के उपसरपंच महेंद्र बघेल की लापता मामले में ग्रामीणों ने बिर्रा में चौक पर चक्काजाम कर दिया. फिर पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर सरपंच पति राजकुमार साहू और अन्य 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है. आरोपियों ने हत्या कर शव को महानदी में फेंकने की जानकारी दी है. इसके बाद, नदी में शव की तलाश गोताखोर कर रहे हैं.



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि 6 सितंबर की रात उपसरपंच महेंद्र बघेल, लापता हो गया था. 7 सितंबर को बिर्रा थाना में गुमशुदगी दर्ज की गई थी. आज ग्रामीणों ने बिर्रा में चौक पर चक्काजाम कर दिया. यहां पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ. इधर, उपसरपंच की तलाश महानदी में की जा रही है. मौके पर DDRF की टीम के साथ अफसर मौजूद हैं. तलाश करने ड्रोन की भी मदद ली जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : भाजपा बलौदा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ, प्रशिक्षण में 8 सत्र हुए, अलग-अलग वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण...

error: Content is protected !!