Akaltata Loot : NH-49 में 3 नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और 1 हजार रुपये की लूट, मौके से तीनों बदमाश फरार, अकलतरा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के NH-49 में 3 नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और 1 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले में तीनों अज्ञात बदमाश के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 126(2), 3(5), 309(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के संतोष यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाइक में खाना खाने गया था. वहां से वापस आते समय NH-49 में बाइक में सवार 3 नकाबपोश आए और मारपीट की. इसके बाद उसकी जेब में रखे 1 हजार, ईयर फोन और बाइक को लूट कर भाग गए.

इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

मारपीट की वजह से दोनों को चोट आई है. रिपोर्ट पर अकलतरा पुलिस ने बाइक सवार तीनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है और बदमाशों की तलाश कर रही है. CCTV भी खंगाले जा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!