Janjgir Attack Arrest : 20 से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया, 3 आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया, 3 अन्य नामजद समेत अन्य आरोपी फरार…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के देवरहा गांव के 20 से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर तलवार, चाकू, डंडा से हमला किया था. मामले के 3 आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले के प्रमुख आरोपी सतीश यादव उर्फ बाटा, राजेन्द्र पटेल और बल्ली उर्फ प्रांजल समेत अन्य 20 लोग फरार हैं, जिनकी पहचान और तलाश करने जुटी है. गिरफ्तार आरोपी, कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

दरअसल, देवरहा गांव के लक्ष्मी प्रसाद यादव ने रिपोट दर्ज बताया था कि 9 सितंबर की रात चाम्पा के राजेन्द्र पटेल ने उसे फोन किया और रेत-गिट्टी बिक्री में कमीशन की मांग की और लक्ष्मी प्रसाद ने मना किया तो राजेंद्र पटेल ने अपने 20-25 साथियों के साथ पहुंचकर तलवार, चाकू, डंडे से घर में घुसकर हमला किया था. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 3 आरोपी मनीष हंसेलिया, उमाशंकर यादव और राम केंवट को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!