Sakti FIR : पंच द्वारा निःशुल्क पेंशन संबंधित काम करने को लेकर उपसरपंच को हुई दिक्कत, उपसरपंच ने पंच से की जातिगत गाली-गलौज, एट्रोसिटी एक्ट के तहत FIR दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव में पंच सियाराम कुर्रे द्वारा निःशुल्क पेंशन संबंधित काम करने को लेकर उपसरपंच उमाशंकर साहू ने पंच से जातिगत गाली-गलौज की है. पुलिस ने मामले में उपसरपंच उमाशंकर साहू के खिलाफ 3(1)(द), 3(1)(ध), 296 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, सकर्रा गांव के पंच सियाराम कुर्रे ने बताया कि गांव के उपसरपंच द्वारा गांव में पेंशन संबंधित काम के लिए कुछ शुल्क लेने मुनादी की गई थी. इसकी वजह से वह ग्रामीणों का पेन कार्ड, आधार कार्ड का निःशुल्क पेंशन संबंधित काम कर था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

इसे लेकर उपसरपंच उमाशंकर ने उसके साथ सार्वजनिक जगह में जातिगत गाली-गलौज की है. इधर, मालखरौदा पुलिस ने जातिगत गाली-गलौज करने वाले उपसरपंच के खिलाफ एट्रोसिटी जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!