Farmer Death : जांजगीर. पेड़ गिरने से दबा किसान, हुई मौत, पेड़ को काटते वक्त हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चाम्पा. डभरा थाना क्षेत्र के खेमड़ा गांव में खेत में पेड़ काटते वक्त किसान पर ही पेड़ गिर गया, जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक किसान का नाम कीर्तन लाल साहू था, जिसकी उम्र 45 वर्ष थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, खेमड़ा गांव के द्रोण साहू के खेत में लगे पेड़ को किसान कीर्तन लाल साहू खरीदा था और पेड़ को आरी से काट रहा था. इस दौरान किसान पर पेड़ गिर गया और दबने से उसकी मौत हो गई. मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!