Janjgir fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 10 साल से था फरार…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी धनिश डेनियल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी शख्स, अकलतरा के वार्ड 6 का रहने वाला है और 10 साल से फरार था. मामले में एक अन्य आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है.



दरअसल, जांजगीर के भाठापारा की कांति विश्वास को दीपक तांडी और धनिश डेनियल ने नौकरी लगाने 70 हजार रुपये लिया था और नौकरी नहीं लगी थी. इस पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस पर पुलिस ने आरोपी दीपक तांडी को गिरफ्तार किया था और धनिश डेनियल, 10 साल से फरार था, जिसे सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara News : JSW महानदी पॉवर कंपनी लिमिटेड में आयोजित '55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह' कार्यक्रम का हुआ समापन, कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा की दिलाई गई शपथ, प्रतियोगिता में विजेताओं को किया पुरुस्कृत

error: Content is protected !!