JanjgirChampa Arrest : 55 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो, बाइक और 2 मोबाइल जब्त, अन्य 3 आरोपी फरार, शिवरीनारायण पुलिस कर रही तलाश…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 55 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो, बाइक और 2 मोबाइल जब्त किया है. मामले के अन्य फरार 3 आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है. पकड़े गए दोनों आरोपी, महासमुंद जिले के हैं. जब्त गांजा की कीमत 6 लाख 40 हजार रुपये है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Death : तालाब में डूबने से युवक की मौत, बम्हनीडीह क्षेत्र का मामला...

दरअसल, शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि बोलेरो वाहन में गांजा, बिलासपुर की ओर ले जाया जा रहा है. फिर पुलिस ने नेहरू उद्यान के पास घेराबंदी की और बोलेरो में भरे 55 किलो गांजा को जब्त किया है, वहीं आगे फॉलो करते जा रही बाइक में सवार शख्स पर भी कार्रवाई हुई है और 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य विभाग की नई 108 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया...

error: Content is protected !!