JanjgirChampa Big Breaking : किशोरी से गैंगरेप, 3 आरोपी हिरासत में, 1 आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 16-17 साल की किशोरी से गैंग रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने 3 आरोपी को हिरासत में ले लिया है और 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. गिरफ्तार एक आरोपी बिलारी गांव तो 2 आरोपी, राहौद के रहने वाले हैं.



दरअसल, एक 16-17 साल की किशोरी, अपने परिचित 2 युवकों के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी. इस दौरान रास्ते में राहौद के आगे 4 युवकों ने इनसे रुपये की मांग की और लड़की-लड़के ने रुपये नहीं दिए. इस दौरान युवकों की नीयत बिगड़ गई और किशोरी के साथ गैंगरेप किया. मामले में पुलिस ने गैंगरेप का जुर्म दर्ज किया है और 3 आरोपियों को पकड़ लिया है, वहीं फरार 1 आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Traffic Problem : अकलतरा में शाम होते ही बढ़ जाती है ट्रैफिक की समस्या, ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, अव्यवस्थित गाड़ियों की पार्किंग से बढ़ती है समस्या, गाड़ियों की लगती है लंबी कतार

error: Content is protected !!