Sakti DeadBody : बाराद्वार रेलवे फाटक के पास ट्रैक में मिली थी महिला की लाश, कोरबा की रहने वाली थी महिला, जांच में जुटी जीआरपी पुलिस

सक्ती. बाराद्वार के रेलवे फाटक के पास ट्रैक में अज्ञात महिला की लाश मिली थी, जिसकी आज पहचान कोरबा जिले की कौशिल्या केंवट के रूप में हुई है. जीआरपी पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को बाराद्वार के रेलवे फाटक के पास ट्रैक में अज्ञात महिला की लाश मिली थी. इसके बाद, मौके पर पहुंचकर जीआरपी की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था. फिर महिला की पहचान करने आसपास के थानों सूचना दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

आज मृतिका महिला की पहचान कोरबा जिले के कौशिल्या केंवट के रूप में हुई है. महिला, मानसिक रूप से कमजोर थी, जिसका इलाज रायपुर के अस्पताल में चल रहा था. मामले में जीआरपी पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!