JanjgirChampa : आरोपी युवक ने 2 युवकों की पिटाई की, CCTV में घटना कैद, बिर्रा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा में मामूली बात पर आरोपी लक्ष्मी आदित्य ने 2 युवकों की पिटाई की है. पिटाई की घटना CCTV में कैद हुई है. पीड़ित ने आरोपी लक्ष्मी आदित्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, वहीं घायलों का इलाज चाम्पा के अस्पताल में जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

दरअसल, बिर्रा में किशोर चंद्रा और आनंद चंद्रा, खाना खाने गए थे. इस दौरान वहां लक्ष्मी आदित्य भी आया और कमेंट किया. युवकों ने आपत्ति की और उसने गाली-गलौज कर दोनों युवकों की पिटाई कर दी. हाथ-मुक्के की पिटाई से एक युवक का जबड़ा फट गया और खून बहने गया, वहीं दूसरे युवक के कंधे और हाथ में चोट आई है. दोनों युवकों का इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : जमीन को भारमुक्त बताकर 49.70 लाख रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!