Sakti News : जुड़गा गांव की महिला सरपंच एवं अन्य महिलाओं ने शराब बेचने वाले व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा, 8 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के जुड़गा गांव की महिला सरपंच उत्तरी सारथी और अन्य महिलाओं ने महुआ शराब बेचने वाले फूल सिंह कंवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके यूज न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

दरअसल, जुड़गा की सरपंच उत्तरी सारथी ने बताया कि गांव का फूल सिंह कंवर को शराब नहीं बेचने की बार-बार समझाइश दी गई थी, लेकिन फिर भी शराब की बिक्री कर रहा था. फिर महिलाओं ने फूल सिंह कंवर को 8 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. इस पर पुलिस ने आरोपी फूल सिंह कंवर को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!