Korba Big Breaking : तालाब में डूबकर पुलिसकर्मियों के 3 बच्चों की मौत, मौके पर पहुंचे SP सिद्धार्थ तिवारी

कोरबा. रिसदी स्थित तालाब में नहाने गए पुलिसकर्मियों के 3 बच्चों की मौत हो गई. तीनों मृतक बच्चे युवराज सिंह, आकाश लकड़ा, प्रिंस जगत, पुलिस लाइन में परिजन के साथ रहते थे. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.



घटना की सूचना मिलते ही परिजन के साथ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच उपरांत डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी मौके पर पहुंचे और इस घटना को दुखद बताया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!