JanjgirChampa Murder Arrest : पटाखे फोड़ने से मना किया तो कर दिया मर्डर, 2 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में 2 नाबालिग है. बिलासपुर का रहने वाला एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. दीपावली में पटाखा फोड़ने की आपत्ति करने पर और पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने हत्या की थी.

 



दीपावली की देर रात घर के भीतर घुसकर धारदार हथियार, चाकू से हत्या की थी. 7 आरोपियों में 6 आरोपी, कोटमीसोनार गांव तो 1 आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है. वारदात की सूचना के बाद अकलतरा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और 6 बदमाशों को दबोच लिया. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है. वारदात के वारदात सभी आरोपी नशे में थे. CCTV से बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी मदद मिली है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

दरअसल, कोटमीसोनार गांव के बालमुकुंद सोनी से गांव के कुछ बदमाश पुरानी रंजिश में खुन्नस रखते थे. घटना के 2 दिन पहले भी कहासुनी हुई थी. दीपावली की रात बालमुकुंद के घर के सामने बदमाश पटाखे फोड़ रहे थे. बालमुकुंद की मां बुजुर्ग है और पटाखे की आवाज से उसे परेशानी हो रही थी. इस बात पर बालमुकुंद ने आपत्ति की थी. इस बात से बदमाश नाराज हो गए थे और पुरानी रंजिश तो रखते ही थे. फिर क्या था, बदमाशों ने घर में घुसकर बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार, चाकू से हत्या कर दी. इस दौरान उसकी बुजुर्ग मां, दूसरे कमरे में सो रही थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

सुबह देखी तो खून से लथपथ बालमुकुंद सोनी की लाश पड़ी थी. इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई और गांव के ही बदमाशों द्वारा हत्या करने के खुलासे के बाद पुलिस ने कई टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ा. मामले में अकलतरा पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें 2 नाबालिग है, वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जो बिलासपुर का रहने वाला है. प्रकरण में कुल 7 आरोपी थे. पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!