Fire : किराना दुकान के गोदाम में लगी आग, तीसरी मंजिल में लगी आग, मौके पर 2 फायर ब्रिगेड

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार में किराना दुकान के गोदाम में आग लग गई है. बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ी से आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर बाराद्वार पुलिस टीम मौजूद है और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

बाराद्वार थाने के टीआई तेजकुमार यादव ने बताया कि अनिल अग्रवाल की किराना दुकान है और बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में गोदाम है, जहां शार्ट सर्किट से आग लगी है. आग लगने के बाद 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची है और आग बुझाने की कवायद जारी है. आग लगने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ है और पुलिस टीम भी मौजूद है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : गोपाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त, श्री दूधाधारी मठ में भी की गई गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना

Related posts:

error: Content is protected !!