Raigarh Big News : अतिक्रमण करने वाले 20 व्यवसायियों पर 28,100 रुपये की चालानी कार्रवाई, नगर निगम की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

हिमांशु साहू, रायगढ़. शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में नगर निगम रायगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा शहर के प्रमुख सड़कों एवं चौक-चौराहों पर व्यापक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क बाधा उत्पन्न करने वाले 20 व्यवसायियों पर कुल 28,100 रुपये का चालान काटा गया। कार्रवाई का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में यह अभियान आलोक सिटी मॉल से प्रारंभ हुआ, जो सुभाष चौक, बुजी भवन चौक, श्याम टॉकीज रोड, सिविल लाइन, सेवाकुंज होते हुए केएमटी कॉलेज रोड और रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल के सामने तक संचालित हुआ।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

इस दौरान आलोक सिटी मॉल, विशाल मेगा मार्ट और जगतरामका सहित कई प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अतिक्रमणों को तत्काल हटाया गया। निगम की टीम ने नालों की सफाई के साथ सड़क किनारे रखे गए अवैध ढांचे, छज्जे और फुटपाथ पर रखे समान को हटाते हुए मार्ग को अवरोधमुक्त किया। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि “यह शहर हम सबका अपना घर है। इसकी स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

नागरिक अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अतिक्रमण न करें, सड़क किनारे कचरा न फेंकें और निगम के चिन्हांकित वाहनों को ही सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग सौंपें।” उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि वे निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और सड़क किनारे या नालों पर किसी भी प्रकार का निर्माण या अतिक्रमण न करें। इस कार्रवाई में कार्यपालन अभियंता अमरेश लोहिया, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं राजस्व विभाग की टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!