Sakti Accident Death : वाहन की ठोकर से युवक के सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के नगझर गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई है. घायल युवक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद हैं.

 



जानकारी के अनुसार, नगझर गांव के मेन रोड में अज्ञात वाहन की ठोकर से सिर में गंभीर चोट आने से युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने शव को हॉस्पिटल से लाकर बीरभांठा चौक में रखकर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है और लोगों को समझाइश दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!