JanjgirChampa Big Fraud Jail : 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी करने का मामला, आरोपी पिता और उसके बेटे को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, अन्य लोगों की संलिप्तता पर हो रही जांच, …और भी हो सकती गिरफ्तारी…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 10 करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपी को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था और घर से दस्तावेज, कम्प्यूटर सेट को जब्त किया है. मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता पर भी जांच की जा रही है, क्योंकि परिवार के कई लोगों के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन हुआ है. ऐसे में आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के पीड़ित 6 लोगों ने एसपी से शिकायत की थी. मामले की शिकायत के बाद एसपी विजय पांडेय ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार को जांच के निर्देश दिए थे. शिकायतकर्ताओं को अलग-अलग तरह से झांसा लेकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया गया है. ठगी के इस बड़े कारनामे को एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा मिलकर अंजाम देने का आरोप है. इधर, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपी भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

आपको बता दें, शिवरीनारायण क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के लोगों को बिलारी गांव के भूपेंद्र साहू, उसके बेटे हिरेन्द्र साहू और परिवार के अन्य सदस्यों ने जमीन खरीदी-बिक्री, शेयर मार्केट और अपनी दुकान समेत अन्य जगहों पर रुपये लगाने और लाभ दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है. मामले में कार्रवाई करने एसपी से शिकायत भी हुई थी.

एसपी से हुई शिकायत के मुताबिक, मेंहदी गांव के रामकुमार रोहिदास से 1 करोड़ 90 लाख, बिलारी गांव के रोहित साहू, से 22 लाख, राजेश साहू से 1 करोड़ 88 लाख, पकरिया गांव मिथिलेश साहू से 30 लाख, छोटेलाल यादव से 4 करोड़ 73 लाख और बरपाली गांव के लेखराम साहू से 2 करोड़ 50 लाख 27 हजार रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप है. शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि ऑनलाइन और नगद में रुपये दिए गए हैं. उन्हें शुरू में कुछ रुपये दिए गए, फिर बंद कर दिया गया और रुपये मांगने पर धमकाया जाता था. गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!