Janjgir Putla Dahan : राज्य सरकार द्वारा जारी जमीन खरीदी की नई गाइडलाइन का विरोध, कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया…

जांजगीर. कचहरी चौक में कांग्रेस ने राज्य सरकार द्वारा जारी जमीन खरीदी की नई गाइडलाइन का विरोध किया और राज्य सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, बालेश्वर साहू और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला मौजूद थे.



यहां मीडिया से बात करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ने के लिए नई गाइडलाइन जारी किया है. इसका कांग्रेस द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है. अभी पुतला दहन किया गया है और यदि यह गाईडलाइन को वापस नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, नागेंद्र गुप्ता, सुनील साधवानी, विवेक सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, भगवान दास गढ़ेवाल, रामबिलास राठौर, टिंकू मेमन, राज अग्रवाल, शास्वतधर दीवान, उत्तम पाटले, गौरव सिंह, हर्ष शुक्ला समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti Arrest : BOSCH कंपनी के ऑयल का डुप्लीकेट ऑयल बनाकर बिक्री करने वाला ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक गिरफ्तार, सक्ती का मामला

error: Content is protected !!