Pamgarh News : विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ ने रैली निकाली, संविधान दिवस पर हुआ आयोजन

पामगढ़. राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ के संयुक्त तत्वाधान से “संविधान दिवस” के अवसर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए एवं समाज में भारतीय संविधान के महत्व को बतलाने के उद्देश्य से विद्यालय के बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर से तहसील चौक होते हुए अंबेडकर चौक तक भव्य रैली का आयोजन किया गया.

 



साथ ही समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों द्वारा भारतीय संविधान के उद्देशिका को पढ़कर शपथ लिया गया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों एवं विद्यालय परिवार के बच्चों के लिए एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें आज के दिन के महत्व को बच्चों को बताया तथा 26 / 11 मुंबई हमले के शहीदों की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

इस भव्य रैली में विद्यालय संचालक नरेंद्र कुमार पांडे, अशोक कुमार मिरे, (प्राचार्य विद्या निकेतन) दीपक प्रधान (प्राचार्य ड्रीमलैंड स्कूल) अखिल शुक्ला (विभाग प्रमुख) अर्जुन लाल यादव (उपप्राचार्य) वीरेंद्र कुमार खुटे (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी)
नेहा खरे, सुरेश साहू, अंकित तिवारी, संजना साहू, (रासेयो सहकार्यक्रम अधिकारी) एवं समस्त विद्यालय शिक्षक/ शिक्षिका, छात्र-छात्रा मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!