Jaijaipur News : ठठारी गांव के गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम में जैजैपुर सरपंच संघ अध्यक्ष ऋषि बनाफर हुए शामिल, कहा,’गौरा-गौरी पूजन हमारी सांस्कृतिक और धरोहर का प्रतीक’

सक्ती. जैजैपुर क्षेत्र के ठठारी गांव के गौरा-गौरी पूजन कार्यक्रम में सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ठठारी गांव के सरपंच ऋषि बनाफर शामिल हुए. यहां उन्होंने गौरा-गौरी की विधिवत पूजा अर्चना कर नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की.

 



इस मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष ऋषि बनाफर ने कहा हमें अपनी परंपरा रीति-नीति और कार्यशैली को कभी नहीं भूलना चाहिए. जिस तरह से हमारी संस्कृति को हमारे पूर्वजों ने संजोकर रखा था उसको हमें आगे आकर निरंतर बढ़ाना चाहिए और युवाओं को भी इसमें रूचि लेना चाहिए. गौरा गौरी पूजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है. भगवान भोलेनाथ हम सबके आराध्य हैं और ये पूजा हम सबको मिट्टी से जोड़ती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!