Janjgir-Baloda Big News : दुकान में घुसा बेकाबू ट्रेलर, दबकर 1 व्यक्ति की मौत, 1 शख्स बाल-बाल बचा, बलौदा क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के बिरगहनी गांव में बेकाबू ट्रेलर, दुकान में घुस गया और ट्रेलर पलट गया. हादसे में 1 भाई रामभरोस कुर्रे की दबकर मौत हो गई, वहीं दूसरा भाई ओमप्रकाश कुर्रे, बाल-बाल बचा है. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और काफी मशक्कत से 2 घण्टे बाद ट्रेलर में दबे रामभरोस कुर्रे को निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी

दूसरी ओर, दूसरे भाई ओमप्रकाश को मामूली चोट आई थी, जिसका उपचार किया गया है. पुलिस ने ट्रेलर के आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, दीपका कोरबा से यह ट्रेलर, बिलासपुर आ रहा था, तभी बिरगहनी गांव में बेकाबू होकर दुकान में घुस गया और पलट गया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण...

error: Content is protected !!