Janjgir Big Update : जिला अस्पताल से विचाराधीन बंदी फरार, भागते हुए CCTV में बंदी कैद, जेल प्रशासन की लापरवाही उजागर, शातिर बंदी की सुरक्षा में तैनात था केवल एक प्रहरी, लापरवाही पर प्रहरी सस्पेंड, बंदी के खिलाफ हुई FIR, तलाश में पुलिस की कई टीम जुटी…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल से ठगी का शातिर विचाराधीन बंदी पंचराम निषाद फरार हो गया है. भागते हुए CCTV में बंदी कैद हुआ है. बंदी के भागने में बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि एक प्रहरी की ड्यूटी लगी थी, वह भी दवाई लेने गया था और महाठग फरार हो गया. सबसे बड़ी बात, तैनात प्रहरी ने पुलिस को घण्टे भर बाद सूचना दी. बंदी के भागने के बाद एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, CSP योगिताबाली खपर्डे और जेलर डीडी टोंडर, जिला अस्पताल पहुंचे. यहां तैनात प्रहरी भुवनेश्वर पैकरा से चर्चा की.

 



इधर, तैनात प्रहरी भुवनेश्वर पैकरा को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं बंदी के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है. दूसरी ओर, फरार बंदी पंचराम निषाद की तलाश में पुलिस की टीम सक्ती जिले के चन्द्रपुर और महासमुंद गई है, वहीं RPG-GRP और अन्य जिले की पुलिस को सूचना भेजी गई है. साथ ही, साइबर के अलावा अन्य टीम भी खोजबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

आपको बता दें, 28 अक्टूबर को नवागढ़ पुलिस ने 20 से ज्यादा ठगी के आरोपी पंचराम निषाद को न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल किया था. उसने 5 जिलों में कम दर पर सीमेंट-छड़ देने के बाद बड़ी ठगी की थी. इस दौरान कल 7 नवंबर को दोपहर में बंदी को हाथ में चोट की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और उसका बंदी वार्ड में उपचार चल रहा था. बंदी ने डायरिया होने की भी बात कही थी. फिर आज प्रहरी, दवाई लेने गया और मौके का फायदा उठाकर बंदी पंचराम निषाद फरार हो गया. अब पुलिस की कई टीम खोजबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!