JanjgirChampa Big Arrest : महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी प्रधानपाठक गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले को उसके गृहग्राम बम्हनीन से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ BNS की धारा 74, 79 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी प्रधानपाठक, बलौदा क्षेत्र के झपेली गांव के स्कूल में पदस्थ है.



इसे भी पढ़े -  धान खरीदी में भारी अनियमितता से राज्य को हजारों करोड़ का नुकसान : जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधानसभा में उठाए गंभीर सवाल

पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले ने छेड़छाड़ किया है. उसने पहले फोन किया, गलत बात की, फिर स्टेशन के पास बुलाया. वहां प्रधानपाठक ने छेड़छाड़ किया. यहां महिला ने आपत्ति की तो प्रधानपाठक मौके से भाग गया था. इसके बाद, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इधर, अकलतरा पुलिस ने बम्हनीन गांव से आरोपी प्रधानपाठक जगन्नाथ पाटले को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बिहान की महिलाओ को दी गई उद्यमिता विकास की जानकारी, नगरदा में ब्लॉक स्तरीय भावी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्यमियों के हितग्राहियों के लिए उद्यमिता विकास, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!