Janjgir Big News : जमीन की अवैध प्लाटिंग कर धोखाधड़ी, 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने जमीन की अवैध प्लाटिंग कर धोखाधड़ी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पांचों आरोपी अनवर खान, नकुल कहरा, पुष्पेंद्र कुमार आदित्य, राकेश साहू और अर्जुन थवाईत , जांजगीर के रहने वाले हैं.

 



दरअसल, जांजगीर और चाम्पा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने प्रशासन ने टीम गठित की थी, जिसके बाद अफसरों ने अवैध प्लाटिंग की जांच की थी, जिसके बाद 5 आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज की गई और 5 आरोपियों को जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

 

छोटे अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई, बड़े मगरमच्छ पर कार्रवाई कब ?

प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग करने वालों पर कार्रवाई शुरू की है, ऐसी जिले में पहली बार कार्रवाई हुई है, लेकिन प्रशासन ने जिन लोगों पर कार्रवाई की है, वे जमीन प्लाटिंग करने वालों में छोटे मगरमच्छ हैं. जांजगीर में अवैध प्लाटिंग करने वाले बड़े मगरमच्छ पर कार्रवाई नहीं हो सकी है. सवाल यही है कि जमीन की दलाली कर अवैध प्लाटिंग करने बड़े मगरमच्छों पर कब तक कार्रवाई होगी ?

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!