JanjgirChampa Big News : प्रशासन ने बाल विवाह रुकवाया, नाबालिग लड़की की कराई जा रही थी शादी…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ ब्लॉक के कमरीद गांव में प्रशासन ने बाल विवाह रुकवाया है. महिला व बाल विकास विभाग और बाल कल्याण विभाग की टीम को कमरीद में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना मिली. इसके बाद, टीम गांव पहुंची और बालिका की उम्र के बारे में दस्तावेज से पता किया. यहां बालिका की उम्र 16 वर्ष 4 माह निकली. इस पर परिजन को बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया और समझाइश दी गई, फिर नाबालिग की शादी रोकी गई. इस दौरान परिजन को बताया कि लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 होना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!