JanjgirChampa Big Update : खरौद की ज्वेलरी दुकान में सोने की चेन के डिब्बे लूट का मामला, पुलिस की टीम ओड़िसा और मप्र गई…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत खरौद की ज्वेलरी दुकान में सोने की चेन के डिब्बे लूट के मामले में पुलिस की टीम ओड़िसा और मप्र गई है. बदमाशों के बाहरी होने की आशंका के साथ पुलिस जांच कर रही है. बदमाशों ने 30-35 लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी की लूट की है. फिलहाल, 5 दिन बाद भी बदमाश गिरफ्त में नहीं आ सके हैं. शिवरीनारायण पुलिस समेत कई टीम, बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. लूट के वक्त CCTV में बदमाश कैद हुए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, खरौद की मनोज सोनी की ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर 2 युवक पहुंचे थे. यहां 20 मिनट से ज्यादा वक्त तक एक बदमाश ज्वेलरी दुकान में मौजूद था और फिर 15-20 सोने की चेन से भरे डिब्बे को छिनकर भाग गया. बाइक से भागते बिर्रा के चौक में CCTV से अंतिम तस्वीर मिली है. लूट की इस बड़ी वारदात के बाद अब पुलिस की टीम ओड़ीसा और मप्र गई है. इसके अलावा, अन्य टीम भी बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!