JanjgirChampa FIR : शिवरीनारायण में JCB से मकान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने का मामला, व्यवसायी और जेसीबी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के वार्ड 15 के मकान को व्यवसायी पंकज गुप्ता के द्वारा JCB से तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. मामले में पुलिस ने मकान को क्षतिग्रस्त करने वाले व्यवसायी पंकज गुप्ता और जेसीबी चालक के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 324(2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. एफआईआर में बताया गया है कि पूर्व में भी पंकज गुप्ता, मकान को तोड़ने का प्रयास कर चुका है.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के वार्ड 15 निवासी हरनारायण कश्यप ने बताया कि वह अपने दादा और भाई के साथ पैतृक मकान में रहता है. उसके पड़ोसी ने फोन करके बताया कि पंकज गुप्ता, जेसीबी लेकर आया है और उसके मकान को तोड़ रहा है, तब वह पंकज गुप्ता को तोड़फोड़ करने से मना किया तो गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की. मकान को क्षतिग्रस्त करने की वजह से उसे 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने मकान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने वाले व्यवसायी पंकज गुप्ता और जेसीबी चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!