JanjgirChampa : नरियरा मंडल प्रभारी भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय ने बी.एल.ओ की ली मीटिंग, मतदाता शुद्धिकरण का कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

जांजगीर-चाम्पा. जिला भाजपा कार्यालय के द्वारा नरियरा नगर पंचायत के लिए नियुक्त प्रभारी भाजपा नेता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने नरियरा पहुंचकर पार्टी द्वारा नियुक्त बी.एल.ओ की मीटिंग लिया गया. उन्हें शासन से नियुक्त बी.एल.ओ. की मदद करते हुए समय पर मतदाता शुद्धीकरण का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. इंजीनियर पाण्डेय ने बताया कि 22 वर्षो के बाद निर्वाचन आयोग के द्वारा देश मे विभिन्न प्रदेशों मे क्रमवार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जो एक प्रकार का मतदाता सूची शुद्धीकरण है. इस कार्य से मतदाता सूची को सही और अपडेट करते हुए जिन लोगों का नाम गलत अंकित है या छुट गया है, उसे सही किया जा रहा है. साथ ही साथ जिन लोगो का पता बदल गई है या अब वो पात्र नहीं है या जिसकी मृत्यु हो गयी है उन्हें सूची से हटाया जा रहा है. इंजी. पाण्डेय ने जानकारी दी की निर्वाचन आयोग ने इस कार्य को डिजिटल तकनीक करके और आसान बना दिया है. बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवा रहे है, जिसके लिए किसी दस्तावेज की फोटोकापी की जरूरत नही है. मतदाता अब एक ऑनलाइन लिंक के माध्यम से पहले अक्षर से खोजकर, गणना पत्रक में सही जानकारी भरकर त्रुटि रहित सूची बनाने मे सहयोग कर सकते है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara-Saragaon Arrest : गांजा तस्करी के मामले में अकलतरा पुलिस ने गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश को सारागांव से किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा जब्त

इस अवसर पर हरप्रसाद यादव, आकाश सिंह, रवि रात्रे, महेश कर्ष, शशिदास महंत, शुशांत बंजारे, दिलचंद बंजारे, मधु पाटले, राजेस कैवर्त, गणपति दास महंत, कृष्णचंद राठौर, रवि राय, पारस दुबे, प्रदीप निर्मलकर, दीपक बंजारे, धीरेन्द्र निर्मलकर, दुर्गेश साहू, धनंजय बरेठ, बलराम गोस्वामी, दुर्गेश यादव, संतोष भारत, अनिल यादव मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : पोता में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के कलश यात्रा में जपं अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

error: Content is protected !!