JanjgirChampa Suspend : 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी के मामले में पंचायत सचिव निलंबित, जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सलखन गांव के सचिव खेमराज जयकर को जिला पंचायत सीईओ ने निलंबित कर दिया है. सचिव के ऊपर 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी करने का आरोप है. सचिव पर यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव सेवा अधिनियम 1999 के तहत की गई है.

 



जारी आदेश के अनुसार, सलखन गांव के सचिव खेमराज जयकर के खिलाफ 15वें वित्त की राशि में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. इसके बाद जनपद पंचायत स्तर पर जांच कमेटी गठित की गई थी. जांच के बाद सचिव खेमराज जयकर के खिलाफ लापरवाही, अनियमितता पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!