Kharod Temple : रेलवे के GM पहुंचे खरौद मंदिर, भगवान लक्ष्मणेश्वर के सपत्नीक दर्शन किए, नपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत पार्षदों ने खरौद को स्टेशन बनाने ज्ञापन सौंपा…

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी खरौद पहुंचकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के GM तरुण प्रकाश ने सपत्नीक, भगवान लक्ष्मणेश्वर के दर्शन किए. छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में 8वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर है. यहां स्वयम्भू लक्षलिंग है, जहां सवा लाख छिद्र है. इस लक्षलिंग के दर्शन की बड़ी मान्यता है.

 



इस दौरान मंदिर के पुजारी ने रेलवे के GM को सपत्नीक, विशेष पूजा-अर्चना कराई. इस मौके पर खरौद नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद यादव, उपाध्यक्ष महेश्वर यादव और पार्षदगण मौजूद थे. यहां सभी ने नई रेल लाइन विस्तार में खरौद को स्टेशन बनाने की मांग करते हुए रेलवे GM तरुण प्रकाश को ज्ञापन सौंपा. इसके अलावा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भगवान लक्ष्मणेश्वर की तस्वीर भी भेंट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!