Raigarh Big Action : रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन पकड़ाए

हिमांशु साहू, रायगढ़. कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

 



जांच के दौरान लेबड़ा (तहसील रायगढ़) क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए 10 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया। इनमें से 6 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना भूपदेवपुर तथा 4 ट्रैक्टरों को कलेक्टर कार्यालय परिसर में अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार अमलीभौना क्षेत्र से रेत परिवहन कर रहे 2 हाईवा वाहनों को भी जब्त कर कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखा गया है। इस प्रकार कुल 12 वाहन जप्त किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

सभी वाहनों के चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2025 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है।
कार्रवाई में वरिष्ठ खनिज निरीक्षक आशीष गड़पाले, खनिज निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा तथा जिला खनिज अमला की टीम शामिल रही।
जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!