अमर सुल्तानिया को मिली बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ज़िले जशपुर के संगठन प्रभारी नियुक्त

जांजगीर–चांपा. भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत जांजगीर–चांपा जिले के सक्रिय, अनुभवी और जमीनी नेता अमर सुल्तानिया को जशपुर जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। जशपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह ज़िला होने के कारण संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी ओपी चौधरी के पास है, ऐसे में सुल्तानिया की नियुक्ति को पार्टी में एक बड़े निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

 



अमर सुल्तानिया पिछले दो दशकों से भाजपा संगठन में निरंतर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने छात्र जीवन में युवा मोर्चा से शुरुआत की और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, भाजयुमो जिला अध्यक्ष, इसके बाद भाजपा में जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में उन्होंने पार्टी रणनीति और संगठनात्मक मोर्चों पर अहम भूमिका निभाई है। यही निरंतरता और समर्पण उनके मजबूत राजनीतिक आधार और नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

संगठन का मानना है कि सुल्तानिया की सक्रियता, टीम नेतृत्व और चुनावी अनुभव जशपुर जिले में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। उनकी नियुक्ति न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि जांजगीर–चांपा जिले के लिए भी गौरव का विषय है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह दायित्व मिलना, सुल्तानिया के बढ़ते कद की पुष्टि है और आने वाले समय में संगठन में उनकी भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह है और इसे नेतृत्व क्षमता पर जताए गए भरोसे का प्रत्यक्ष संकेत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!