Champa Accident Death : बाइक सवार 3 खिलाड़ी हुए हादसे के शिकार, 1 खिलाड़ी की मौत, 2 खिलाड़ी घायल..

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के हथनेवरा गांव में बाइक सवार 3 खिलाड़ी, ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गए, फिर भारी वाहन ने कुचल दिया. हादसे में 1 खिलाड़ी बलदेव गोंड़ की मौत हो गई, वहीं 2 खिलाड़ी योगेश साहू, हेमचरण पटेल को चोट आई है. मामले में चाम्पा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, सक्ती जिले के क्रिकेट खिलाड़ी, अकलतरा में टूर्नामेंट में शामिल होने आए थे. यहां से वापस जाते वक्त हथनेवरा गांव में खिलाड़ियों की बाइक, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, फिर सड़क पर गुजर रहे भारी वाहन ने खिलाड़ियों को कुचल दिया. इससे 1 खिलाड़ी की मौत हो गई, वहीं 2 खिलाड़ी घायल हुए हैं. दोनों घायल खिलाड़ी का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!