CG News : छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने जितेन्द्र देवांगन

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें जांजगीर के जितेन्द्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेन्द्र देवांगन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही सक्रिय एवं संघर्षपूर्ण रहा है। वे ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके पश्चात उन्होंने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद के रूप में जनसेवा की।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

संगठनात्मक अनुभव के तहत उन्होंने क्रमशः – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री भाजयुमो छत्तीसगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने श्री देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!