Janjgir-Baloda Big Fire : आरा मिल में भीषण आग, लाखों का नुकसान, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, 4 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा में आरा मिल में भीषण आग लग गई. आगजनी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. आगजनी के बाद 3 फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी. इस तरह 4 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगजनी से व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है. आगजनी के कारण का अभी पता नहीं चला है. जांच के बाद पता चलेगा, आग लगने की क्या वजह थी ? यहां पिछले बरसों में पहले भी 2 बार आग लग चुकी है.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

बलौदा की आरा मिल से धुआं उठते ही आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया, क्योंकि आग भयावह हो गई थी. भीषण आग से मौके पर अफरातफरी मच गई थी. कुछ ही समय में लोगों की भीड़ जुट गई थी. फिर सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ी पहुंची और आग बुझाने के लिए 4 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में बड़ी लापरवाही, 51 अधिकारियों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस... ये है बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!