JanjgirChampa Accident : पेड़ से टकराया मालवाहक वाहन, सीट पर घण्टों फंसा रहा ड्राइवर, हुई मौत, अन्य 5 लोगों की हालत गम्भीर

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव क्षेत्र के कमरीद गांव में पेड़ से मालवाहक वाहन टकरा गया और ड्राइवर की मौत हो गई है. सीट पर ड्राइवर फंस गया था. हादसे में वाहन में सवार अन्य 5 लोग भी गम्भीर घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. वाहन में फंसे ड्राइवर को 4 घण्टे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fraud Arrest : आधे दाम में छड़ दिलाने के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, चिल्हाटी-देवरीखुर्द बिलासपुर से 6 लोग, बकरा बलि देने रायगढ़ गए थे. वहां से लौटते वक्त सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव में मालवाहक वाहन बेकाबू हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. हादसे में ड्राइवर, घण्टों तक सीट पर फंसा रहा और उसकी मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : गोपाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त, श्री दूधाधारी मठ में भी की गई गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना

Related posts:

error: Content is protected !!