JanjgirChampa Action : रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 1 चेन माउंटेन और 6 हाइवा जब्त, जांजगीर के नवापारा गांव और बम्हनीडीह के पिपरदा में हुई कार्रवाई, इस मामले में भी हुई बड़ी कार्रवाई… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई हुई है और 1 चेन माउंटेन, 6 हाइवा जब्त किया गया है. चाम्पा SDM पवन कोसमा ने पिपरदा गांव और जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी ने नवापारा गांव में कार्रवाई की है.



दूसरी ओर, बम्हनीडीह क्षेत्र के 2 अस्थायी भंडारण लायसेंस को निरस्त किया गया है, वहीं 2 जगह से 20 हाइवा और 65 डंप रेत को जब्त किया गया है. अफसरों के मुताबिक, जब्त वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : छात्रों से बाल्टी में पानी भरवाने का मामला, DEO ने प्रधानपाठक और शैक्षिक समन्वयक को नोटिस जारी किया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!