JanjgirChampa Action : अवैध धान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, खाद्य विभाग की टीम ने अब तक 33 जगहों पर कार्रवाई की, 16 सौ क्विंटल धान और 3 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश के बाद विभाग सख्त…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खाद्य विभाग की टीम द्वारा अवैध धान पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. जिले में अब 33 जगहों पर कार्रवाई कर मंडी अधिनियम के तहत 16 सौ क्विंटल धान और 3 वाहन को जब्त किया गया है. लगातार कार्रवाई से धान के कोचिए में हड़कम्प है.

 



दरअसल, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य विभाग की टीम द्वारा जांच की जा रही है. धान के कोचियों और दुकानों की जांच की जा रही है, वहीं सड़क पर परिवहन होने वाले धान की जांच की जा रही है. इस तरह जिले में 33 जगहों पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है.

जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!